फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खाली, कॉलेज में बनाए रिफ्यूजी कैंप, डॉक्टर-नर्सों की छुट्टियां रद्द

Fri, 30 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा के दोनों तरफ माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसके चलते रिफ्यूजी कैंप बनाए गए हैं और छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। तनावपूर्ण माहौल के चलते पंजाब के बॉर्डर एरिया गुरदासपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीमा के 10 किमी के गांवों को खाली करवाने के आदेश दे दिए गए है। सीमा पर बसे गांव चौंतड़ा, सलाच, चाकरी, ठाकुरपुर, मियानी मलाह व अन्य को खाली करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।  जगह-जगह गुरुद्वारों से स्पीकर के जरिए घोषणा करके लोगों से अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द गांवों को खाली कर दें।

सीमा से बिल्कुल सटे गांवों के लोगों ने तो गांव खाली करवाने शुरू भी कर दिए गए है। घोषणा सुनने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से ज्ञान अंजन स्कूल कलानौर, बेअंत कालेज, सुखजिंद्रा कालेज, गवर्नमेंट कालेज गुरदासपुर में रिफ्यूजी कैंप बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुरदासपुर में खाली कराया इमरजेंसी वार्ड

सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सिविल अस्पताल गुरदासपुर में हाई अलर्ट के चलते इमरजेंसी वार्ड को खाली करवाया जा रहा है। एसएमओ डा. विजय कुमार ने बताया कि डाक्टरों और नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। किसी भी हालत में उन्हें स्टेशन न छोड़ने के लिए कहा गया है।

बीएसएफ के डीआईजी श्रीनिवास ने बताया कि वह खुद सुबह से सीमा पर है और बीएसएफ हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। डीईओ (स) अमरदीप सैनी ने बताया कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सीमा से 10 किमी तक की दूरी में आने वाले सभी स्कूल दो अक्तूबर तक बंद कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें