बता दें कि बीते 8 मई को अचानक तबीयत खराब होने पर बलबीर सिंह सीनियर को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तब से वह फोर्टिस के जनरल आईसीयू में भर्ती हैं। सीनियर को पिछले साल जुलाई 2019 में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
यह हैं बलबीर सिंह सीनियर की उपलब्धियां
बलबीर सिंह सीनियर लंदन ओलंपिक 1948, हेलसिंकी ओलंपिक 1952 और मेलबर्न ओलंपिक 1956 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। 1956 के ओलंपिक में वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने थे। इसके अलावा वह वर्ल्ड कप 1971 में ब्रॉन्ज और वर्ल्ड कप 1975 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच थे