फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में हजकां को न्यौता नहीं!

Mon, 18 Aug 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में अपने अपने रास्तों पर चल रही हजकां और भाजपा के मिजाज को भांपने का असली दिन 19 अगस्त होगा। कैथल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई मौजूद होंगे या नहीं यह मुददा देखने वाला होगा।
विज्ञापन


फिलहाल अभी तक कैथल के कार्यक्रम के लिए हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई को कोई न्योता नहीं मिला है, लेकिन उनके एक करीबी ने यह जरूर कहा है कि यदि बुलाएंगे तो जाएंगे।

उधर, भाजपा ने भी इस मामले में चुटकी लेनी शुरू कर दी है। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव का कहना है कि कैथल का कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह एक सरकारी कार्यक्रम है, लिहाजा बुलाने न बुलाने का सवाल नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चूंकि यह कार्यक्रम सरकारी है इसलिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा सहित स्थानीय विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वैसे भी मोदी की घोषणाओं से सबसे अधिक फायदा हिसार लोकसभा क्षेत्र को होगा।
विज्ञापन

तैयारियों में जुटी भाजपा

प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रथम बार हरियाणा (कैथल) आगमन पर नरेंद्र मोदी का भारतीय जनता पार्टी गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारियों मे जुट गई है। कैथल शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

भाजपा के स्थानीय नेता रवि भूषण गर्ग को  शहर मे प्रवेश करने  वाली  सभी सात सड़को खनौरी रोड पर चौ. छोटूराम द्वार, जींद रोड पर महाराणा प्रताप, अंबाला रोड पर सरदार पटेल, करनाल रोड पर महाराजा अग्रसेन , चंदना रोड पर महर्षि शूरसेन, सीवन रोड पर महर्षि वाल्मीकी तथा डांड रोड पर डां. भीमराव अबेडकर द्वार बनाने व शहर के सभी सडक मार्गो को भाजपा की लड़ीयो से सजाने  तथा सभी चौको पर पार्टी के झंडे लगाने की जिम्मेवारी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें