फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्रयास और 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक, कहानी भी प्रेरणादायक

Sat, 06 Apr 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
विज्ञापन
हिमांशु नागपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हांसी के पंकज नागपाल के पुत्र हिमांशु नागपाल ने यूपीएससी परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल कर देशभर में हांसी शहर व हरियाणा का नाम रोशन कर दिखाया है। हिमांशु ने मात्र 22 साल की उम्र में अपने पहले प्रयास में ही ये सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि पर हिमांशु नागपाल के परिवार व दोस्तों में जश्न का माहौल है। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को यूपीएससी परीक्षा परिणाम घोषित होते ही नागपाल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परीक्षा परिणाम की खबर मिलते ही हिमांशु की दादी शीला देवी, माता पुष्पलता, भाई राघव नागपाल, चाचा नरेश कुमार सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

सीए लेवल-टू की परीक्षा में भी देशभर में रहे थे नौवें स्थान पर
हांसी के हुडा सेक्टर-6 निवासी पत्रकार पंकज नागपाल के पुत्र हिमांशु नागपाल ने हांसी के श्री काली देवी विद्या मंदिर से बारहवीं कक्षा में स्कूल में टॉप किया था और उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की। इससे पहले हिमांशु सीए की लेवल-टू की परीक्षा में भी देशभर में नौवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। 

विज्ञापन

यूपीएससी में 26वीं रैंक हासिल करने के बाद हिमांशु नागपाल ने बताया कि उन्हें पढ़-लिखकर कुछ बनने की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली और उनके परिजनों ने हर कदम पर उनका पूरा मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के दौरान ही आईएएस बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य बनाया था और कड़ी मेहनत व परिजनों के मार्गदर्शन के बाद उन्होंने इस मुकाम को हासिल कर दिखाया है।

इसके बाद वो यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में जुट गए और दिल्ली के एक सेंटर से कोचिंग हासिल कर कड़ी मेहनत के बाद देशभर में 26वीं रैंक हासिल की है।

त्योहारों में भी दिल्ली से नहीं आता घर, परीक्षा की तैयारी में जुटा रहता : दादी
हिमांशु नागपाल की दादी शीला देवी ने बताया कि स्कूली शिक्षा के दौरान ही हिमांशु अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर था और भोजन करते ही वो मकान की तीसरी मंजिल पर बैठकर घंटों तक पढ़ाई करता था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उसने हांसी अपने घर के तमाम कार्यक्रमों में आना ही कम कर दिया था। दिवाली व होली के त्योहार पर भी घर पर न आकर उसने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करना जारी रखा।
विज्ञापन

एसडीओ के बेटे मनिंदर ने कर दिया कमाल

मनिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
मोहाली निवासी मनिंदर सिंह ने यूपीएससी में 195वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने तीसरी बार में यह रैंक हासिल की है। सिंचाई विभाग में एसडीओ जसपाल सिंह के बेटे मनिंदर कहते हैं कि परीक्षा के लिए भूगोल विषय को चुना था। उसके बाद सात से आठ घंटे नियमित पढ़ाई की। आईआईटी जोधपुर से बीटेक किया था। उसी के साथ से इसकी तैयारी में लगे थे। घर पर सेल्फ स्टडी की। अन्य विद्यार्थी भी सेल्फ स्टडी से चमक सकते हैं। कड़ी मेहनत कभी फेल नहीं होती है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखना भी जरूरी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें