चंडीगढ़। सेक्टर 40 के रामलीला ग्राउंड में रविवार को हिमाचल महासभा का वार्षिक समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक झलक दिखी। चंडीगढ़ और इसके आस पास रहनेवाले बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे। हिमाचल महासभा के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति ने बताया कि
वार्षिक समारोह के अलावा हिमाचल दिवस और विक्रमी संवत मनाया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा लगा कि हम सभी हिमाचल प्रदेश में बैठे हैं। विजय रतन हिमाचली गीतों लोगों को अपने गांव और हिमाचल की मिटटी की याद दिला दी हिमाचल महासभा अपना वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया। पारंपरिक हिमाचली व्यंजन धाम का परोसे गए। पृथी सिंह प्रजापति ने बताया कि हिमाचली नृत्य नाटी के अलावा लोक गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत बाबाजी के पूजा और हवन से हुआ। विजय रतन ने बाबाजी के भजनों के अलावा चम्बे पतने दो बेड़ियां, इस ग्रां देया लम्वड़ा हो सहित एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। इस मौके पर डॉ. अंशु कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।