फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मरीज नहीं लगाएंगे PGI और GMCH के चक्कर

Sun, 20 Apr 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में आने वाले मरीजों को कैंसर, हार्मोंस, सोडियम, पोटेशियम, बॉयोटेक्नोलोजी सहित अन्य टेस्टों की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


इससे पहले यह सब टेस्ट कराने के लिए लोगों को चंडीगढ़ जीएमसीएच और पीजीआई के चक्कर लगाने पड़ते थे। मरीजों को मई से यह सुविधा अस्पताल कैंपस की नई बिल्डिंग में मिल सकेगी।

अस्पताल में लैब की लगभग सभी मशीनें आ चुकी हैं। मशीनों का इंस्टालेशन भी शुरू कर दिया गया है। एसी के लिए आर्डर दिया जा चुका हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक एसी भी लग जाएंगे।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट की नोडल आफिसर डॉ. लीजा जोशी ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से इस हाईटेक लैब का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सभी मशीनें काफी सेंसटिव हैं।
विज्ञापन


यह एक निश्चित तापमान में ही चलाई जा सकती हैं। इसके लिए एसी जरूरी है। एसी लगते ही मशीने शुरू हो जाएंगी और मरीज इसका लाभ उठा सकेंगे। इसमें आधुनिक मशीनों से टेस्ट किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें