फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: हथियारों और हिंसा के महिमामंडन वाले कितने गीतों पर लगाया प्रतिबंध, HC ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

Fri, 10 May 2024 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने कहा कि लगता है कि पंजाब में सशस्त्र लाइसेंस के आवंटन के नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब डीजीपी को निजी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हथियारों व हिंसा का महिमामंडन करने वाले गीतों को लेकर की गई कार्रवाई का ब्योरा सौंपने का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है। इसके साथ ही हथियारों के नकली लाइसेंस के गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा भी डीजीपी से मांगा है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए फाजिल्का निवासी गुरभेज सिंह ने उसके खिलाफ 25 मार्च को हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग की थी। याची ने बताया कि उस पर व उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। तथ्यों को देखते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि दैनिक आधार पर हमारे सामने ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनमें लोग खुलेआम हथियार लेकर घूमते हैं और दूसरे लोगों को चोट पहुंचा रहे हैं। हाईकोर्ट ने 2019 में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को आदेश दिया था कि कोई भी व्यक्ति किसी मेले, धार्मिक आयोजन, विवाह समारोह या किसी शैक्षणिक संस्थान में हथियार नहीं लेकर जाएगा।

पंजाब सरकार ने 2022 में सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर हथियारों के उपयोग और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था। हाईकोर्ट ने कहा कि इतना समय बीतने के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब में सशस्त्र लाइसेंस के आवंटन के नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब डीजीपी को निजी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद डीजीपी का हलफनामा स्पष्ट न होने पर अब हाईकोर्ट ने नए सिरे से जिलेवार हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने इन बिंदुओं पर मांगा जवाब
  • पंजाब में कितने गन हाउस नकली व बिना लाइसेंस के पाए गए?
  • सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियारों के प्रदर्शन व उपयोग की कितनी शिकायतें मिलीं, उन पर क्या कार्रवाई हुई?
  • वेरिफिकेशन व अन्य कारणों से कितने हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई, कितनों पर एक्शन लिया गया?
  • सार्वजनिक मंचों से समुदायों की भावनाओं को आहत करने की कितनी शिकायतें मिलीं, उन पर क्या कार्रवाई हुई?
  • आप किसे असामाजिक तत्व कहते हैं और असामाजिक तत्वों को परिभाषित करने के लिए क्या मानदंड हैं?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें