फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर वन हरियाणा के विज्ञापनों पर हुड्डा को नोटिस

Fri, 22 Aug 2014 09:52 AM IST
डिजीटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हाईकोर्ट ने भी हुड्डा को नोटिस जारी कर दिया। सीएम हुड्डा को ये नोटिस टीवी चैनलों में चल रहे नंबर वन हरियाणा विज्ञापन के लिए जारी किया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने हुड्डा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


नंबर वन हरियाणा के विज्ञापन पर पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि इस विज्ञापन में करोड़ों रुपये लग रहे हैं। मुख्यमंत्री पब्लिक मनी पर इलेक्शन में पालिटिकल माइलेज लेने के लिए यह विज्ञापन दे रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी कार्यक्रम में सीएम हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। मुख्यमंत्री इससे काफी नाराज थे। उन्होंने भविष्य में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में न जाने की बात भी कही थी।
विज्ञापन

हूटिंग को अपमान करार दिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पीएम की रैली के दौरान उनके भाषण के दौरान हुई हूटिंग को अपना अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का यही रवैया रहा तो आगे से वे पीएम के कार्यक्रम में ही नहीं जाएंगे।

रैली के बाद मंत्री रणदीप सुरजेवाला के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा देश के संघीय ढांचे की गरिमा को तार-तार कर रही है।

इसका उदाहरण कार्यक्रम में देखने को मिला। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में सरकारी कार्यक्रम का पूरी तरह से राजनीतीकरण कर दिया गया। यह प्रजातंत्र के लिए खतरनाक है।

प्रधानमंत्री पद का अपमान हुआ

हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद किसी पार्टी का पद न होकर संघीय ढांचे के अंतर्गत एक संस्थागत पद है, लेकिन मंगलवार को जिस तरह से इस पद का अपमान हुआ है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

इससे पूर्व भी कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री गैर कांग्रेसी राज्यों में सरकारी कार्यक्रमों में जाते रहे हैं, लेकिन कभी इस तरह का व्यवहार नहीं हुआ। कार्यक्रम सरकारी था।

इसमें भाजपा ने राजनीतिक कार्यक्रम बनाते हुए टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ खड़ी कर दी। यह सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया।
विज्ञापन

मोदी ने भी की लोगों से शांत रहने की अपील

गौरतलब है कि जनसभा में मुख्यमंत्री जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए तो भीड़ ने हूटिंग शुरू कर दी। हूटिंग न करने का इशारा कर रहे सीएम ने हालांकि शोरगुल के बीच अपना भाषण पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को शांत होने का इशारा करते नजर आए।

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी लोगों को शांत रहने का इशारा किया लेकिन भीड़ ने किसी की नहीं सुनी। पीएम ने हाथ जोड़कर भी लोगों को शांत रहने का इशारा किया, लेकिन लोगों को यह मंजूर नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें