फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की तस्वीरें देख जज स्तब्ध: माफिया तो पूरा पहाड़ ही खा गया... मुख्य सचिव को हलफनामा दाखिल करने का आदेश

Wed, 15 Jan 2025 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तोशाम के डाडम में अनियंत्रित खनन हो रहा है। इसके कारण कुछ समय पहले एक बड़ा हादसा भी हो चुका है। हाईकोर्ट में इस बाबत याचिका दायकर मांग की गई थी कि जांच सीबीआई से करवाई जाए।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तोशाम के डाडम में अवैध खनन, भ्रष्टाचार व खनन के चलते हुए मौतों के मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान खनन देख जज स्तब्ध रह गए। हाईकोर्ट ने कहा कि माफिया ने तो पूरा पहाड़ ही खा लिया है। हाईकोर्ट ने अब हरियाणा के मुख्य सचिव को इस बारे में हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


हिसार निवासी राकेश दलाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका के माध्यम से अवैध खनन का मामला हाईकोर्ट के समक्ष रखा। याची ने बताया कि डाडम में बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा है और इस बारे में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को शिकायत दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। याची ने बताया कि स्थानीय निवासियों के साथ ही संसद तक ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी लेकिन अधिकारियों ने प्रभावशाली लोगों से मिलीभगत कर इन सब के प्रति आंखे मूंद ली। हैरत की बात तो यह है कि अवैध खनन का मामला मीडिया में बहुत अधिक प्रकाशित होने के बावजूद अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। 

याची ने एनजीटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि अनियंत्रित खनन की वजह से बड़ा क्षेत्र बर्बाद हो रहा है। याचिका में बताया गया कि कुछ ही समय पहले डाडम में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हादसे का सबसे बड़ा कारण अवैध और अनियंत्रित खनन था। यदि अवैध खनन पर समय से लगाम लगा दी गई होती तो इस हादसे को रोका जा सकता था। सुनवाई के दौरान याची पक्ष ने खनन की तस्वीरें पेश की तो जज स्तब्ध रह गए। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि माफिया तो पूरा पहाड़ खा गया। कोर्ट ने पूछा कि खनन रोका गया है या नहीं। सरकार ने बताया कि खनन रोका जा चुका है। हाईकोर्ट ने अब इस बारे में मुख्या सचिव को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें