फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनाैरी बाॅर्डर पर बढ़ा तनाव: डल्लेवाल के समर्थन में 111 किसान आमरण अनशन पर बैठे, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Wed, 15 Jan 2025 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर हैं। अब उनके शरीर में पानी भी पचना बंद हो गया है। इस पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक दल ने फैसला किया कि बुधवार सुबह से 111 किसानों का जत्था खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठेगा।
विज्ञापन
खनाैरीर बाॅर्डर पर 111 किसानों का आमरण अनशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 51वां दिन है। आज से उनके समर्थन में 111 किसान खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वहीं इसके चलते खनौरी बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हरियाणा पुलिस की तरफ से भारी पुलिस फोर्स माैके पर तैनात की गई है। किसान बॉर्डर के समीप अनशन कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बीकेयू सिद्धूपुर के प्रधान और खनौरी मोर्चा की अगुवाई के रहे काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक 111 किसानों का जत्था आमरण अनशन करेगा और डल्लेवाल के साथ अपने प्राणों की आहुति देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें