फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्ष सेन मर्डर: हाईकोर्ट का दखल, जज बोले- मुख्य आरोपी को पकड़ने में मदद करे सीबीआई

Wed, 16 Jan 2019 09:50 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Akanksh sen murder
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन के मर्डर केस में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने दखल दिया है। साथ ही टिप्पणी की है कि मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा फरार चल रहा है। ऐसे में सीबीआई आरोपी को पकड़ने में चंडीगढ़ पुलिस की मदद कर सकती है। बलराज सिंह रंधावा की मां से हाईकोर्ट ने पूछा है कि क्या उनका बेटा समर्पण करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि बलराज समर्पण करता है तभी उनकी सीबीआई जांच की मांग पर गौर किया जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया कि केस का ट्रायल जल्द ही पूरा हो सकता है। अब केवल दो गवाहों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। जस्टिस राजन गुप्ता ने इस जानकारी के बाद सीबीआई को निर्देश दिए कि भले ही केस की जांच यूटी पुलिस कर रही है लेकिन मुख्य आरोपी को पकड़ने में चंडीगढ़ पुलिस की मदद कर सकती है।

आरोपों के अनुसार 9 फरवरी को बूम बॉक्स कैफे के पीछे वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार अकांक्ष सेन पर बीएमडब्ल्यू चढ़ा दी गई थी। इस घटना को बूम बॉक्स में आए एक समूह द्वारा अंजाम दिया गया था जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल थीं। शिकायत के अनुसार बलराज रंधावा गाड़ी चला रहा था और हरमेहताब रारेवाला उससे कह रहा था इसे टक्कर मारो और खत्म कर दो।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कहा गया था कि अकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाई गई। अकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता था। घटना की रात को वह शेरा के पास ही रुका था। इस मामले में पेप्सू राज्य के पहले सीएम ज्ञान सिंह रारेवाला के पोते हरमेहताब सिंह रारेवाला को भी आरोपी बनाया गया था।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने के चलते उसे प्रोक्लेम अफेंडर घोषित कर दिया गया था। इस मामले में मुख्य गवाह बूम बॉक्स कैफे की मालिक अदम्या राठौर पहले ही गवाही दे चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें