फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा हाईकोर्ट का फर्जी टाइपिस्ट

Fri, 03 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3-4/9-10 चौक पर क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को हाईकोर्ट के फर्जी आईकार्ड के साथ गिरफ्तार किया। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अंबाला के ओमैक्स ग्रीन सोसाइटी निवासी सावन गुप्ता के रूप में हुई है। उसने हाईकोर्ट में टाइपिस्ट की फर्जी आईडी बनाई थी। उस पर नाम किसी और का है, जबकि फोटो सावन गुप्ता का है। इस आईडी पर नारायणगढ़ का एड्रेस लिखा है।

वह हाईकोर्ट के आसपास घूमकर लोगों को काम करवाने के झांसे में फंसाकर पैसे ऐंठता था। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद उसे दबोच लिया गया और जांच के दौरान हाईकोर्ट के कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन


कई मामलों से जुड़े हैं आरोपी के तार
क्राइम ब्रांच का दावा है कि आरोपी हाईकोर्ट से जुड़े कई फर्जीवाडे़ में संलिप्त है। फिलहाल, पुलिस आरोपी हाईकोर्ट से जुड़े फर्जी दस्तावेजों की जांच कर रही है और आरोपी की निशानदेही पर इस फर्जीवाड़े में शामिल संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
 
खंभे लगवाने की करता था ठेकेदारी
पुलिस के अनुसार, सावन गुप्ता पहले बिजली विभाग में काम कर चुका है। वह हाई वोल्टेज खंभे लगवाने की ठेकेदारी करता था। वहां से हटाए जाने के बाद फर्जीवाड़े से जुड़ गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें