फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तेज रफ्तार वाहन चालक ने शनिवार रात सेक्टर 14/15/24/25 चौक के पास एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति को पीजीआई लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने होमगार्ड जवान अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 चौकी में तैनात होमगार्ड जवान अनिल कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर 14/15/24/25 चौक के पास एक तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल साइकिल सवार को पीजीआई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायल साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-11 थाना पुलिस आरोपी वाहन चालक की पहचान करने के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें