अगर आपके वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी तो जल्द लगवा लें। वरना कहीं ऐसा न हो कि आपका चालान हो जाए। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण पंचकूला के अनुसार एचआर पर 68, एचआर 68 ए और एचआर 68 बी की सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें।
इसके लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया है। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण पंचकूला के सचिव कुशल कटारिया ने बताया कि वाहनों पर रजिस्ट्रेशन प्लेट सभी संबंधित रजिस्ट्रिंग अथारिटी कार्यालयों में लगाई जा रही है। उन्होंने वाहन मालिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वह एजेंसी के पास उचित फीस जमा करवाकर रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाएं।
नंबर में देरी तो 50 रुपये प्रतिदिन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली एजेंसी यदि चार दिन में प्लेट नहीं लगाती तो वह 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक सप्ताह तक और उसके बाद 75 रुपये के हिसाब से वाहन मालिक को छूट के तौर पर वापस करेगी। वाहन मालिकों से रजिस्ट्रेशन प्लेट की कीमत नियमानुसार ली जाती है।