फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल स्टूडेंट्स के लिए 44 रुटों पर दौड़ीं स्पेशल बसें

Sat, 30 Jan 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा परिवहन विभाग ने गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए 44 रूटों पर स्पेशल बसें आरंभ कर दी है। सबसे ज्यादा बसें कुरुक्षेत्र रूट पर चलीं। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि ये विशेष बसें हरियाणा के 12 जिलों और प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के विभिन्न रूटों पर आरंभ की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र के 12 रूटों पर विशेष बसें चलाई गई हैं। इसी प्रकार से फतेहाबाद व गुड़गांव के 6-6 रूट, झज्जर के 5, अंबाला व चंड़ीगढ़ के 3-3 रूट, फरीदाबाद व रेवाड़ी के दो-दो रूट और जींद, नारनौल, नूंह, पलवल और रोहतक के एक-एक रूट पर ये विशेष बसें आरंभ की गई हैं।

पंवार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें सुलभ व सुरक्षित परिवहन सेवा मुहैया करवाने के लिए यह योजना आरंभ की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी वर्ष में प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी महाविद्यालयों/तकनीकी महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को विशेष बसों की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।

इस संबध में शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से सभी जिलों में विशेष बसों की जरूरत के संबध में रिपोर्ट मांगी गई है। परिवहन मंत्री ने बताया कि इन विशेष बसों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें