फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग के आस-पास अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार, उपराष्ट्रपति और राहुल गांधी करेंगे शिरकत

Fri, 12 Apr 2019 11:49 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड ने खंगाली सुरक्षा
विज्ञापन

जलियांवाला बाग शताब्दी कार्यक्रम के आयोजन पर जुटने वाली देशभक्तों की टोलियों व गणमान्यों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ-साथ जलियांवाला बाग ट्रस्ट के ट्रस्टियों के पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन

 
एसपीजी के अधिकारियों ने सभा स्थल को अपने कंट्रोल में ले लिया है। पुलिस प्रशासन भी जलियांवाला बाग के चप्पे-चप्पे पर तैनात है। पुलिस के डॉग स्क्वायड टीम ने जलियांवाला बाग में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

मुख्य प्रवेश द्वारा के बाहर मेटल डिटेक्टर स्थापित कर दिए गए। शहीद स्थली में आने वाले हर पर्यटक के सामान की जांच की गई। जलियांवाला बाग के मुख्य प्रवेश द्वारा के बाहर गलियारे में लोहे के जंगले लगाकर रास्ते को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदी लाट के बाएं तरफ स्थित ऐतिहासिक कुएं के साथ खुले मैदान में एक बड़ा पंडाल बनाया गया है। इस पंडाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के अधिकारियों की है।

कार्यक्रम से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बीएसएफ की एक स्पेशल टुकड़ी भी पहुंच गई है। पुलिस ने बाग के साथ सटी सभी पुरानी बिल्डिंग के ऊपर जवानों की तैनाती कर दी है। पुलिस के जवान तीन दिनों तक इन्हीं बिल्डिंग में ड्यूटी देंगें।

सिद्धू व मलिक के बीच क्रेडिट वार शुरू
जलियांवाला बाग शताब्दी समारोह को लेकर मंत्री नवजोत सिद्धू व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के बीच क्रेडिट वार छिड़ गई है। सिद्धू ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर शहीद स्थली को नजर अंदाज करने के आरोप लगाए थे। मलिक ने कहा सिद्धू पहले यह बताएं कि मंत्री के नाते उन्होंने इस शहीदी स्थल के विकास के लिए कितने फंड जारी किए। गुरुनगरी के विकास के लिए कौन से प्रोजेक्ट शुरू किए। 

जलियांवाला बाग की विरासत को किया जाएगा संरक्षित
जलियांवाला बाग के विकास के लिए काम करने वाली संस्था नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) के निदेशक आरके अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में बाग की मरम्मत, नवीनीकरण, बाग की विरासत को संरक्षित करना, बागवानी, बाग में किसी भी दुर्घटना के समय फायर फाइटिंग प्रणाली,  अजायबघर के सुंदरीकरण के साथ-साथ लाइट एंड साउंड सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें