बढ़ती महंगाई और घटती सप्लाई के बीच प्रशासन की सस्ती दरों पर सब्जी बेचने की योजना भी फ्लॉप होती नजर आ रही है। प्रशासन ने सेक्टर-26 मंडी में जो स्टॉल लगा रखा है वहां पहाड़ी आलू 28 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
जब प्रशासन ने ये स्टॉल शुरू किया था उस समय आलू 22 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा था। प्रशासन का ये स्टॉल मनीमाजरा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी की ओर से लगाया गया है। यहां प्याज 25 रुपये में बिक रहा है जोकि पहले 22 रुपये था।
अधिकारी महंगाई के लिए तर्क दे रहे हैं कि 50 किलों की एक बोरी में 2 से तीन किलो आलू खराब निकल जाते हैं, जबकि इतनी ही मिट्टी निकल जाती है। इससे प्रशासन की कास्ट नहीं निकल पा रही है। साथ ही भरपूर सप्लाई नहीं होना भी है।
टमाटर में तेजी बरकरार
पिछले एक हफ्ते से टमाटर में तेजी बरकरार है। इस रविवार भी टमाटर 60 रुपये प्रति बिक रहा था। वहीं टमाटर की सप्लाई में भी कमी आ रही है। वहीं मंडी में बाकी सब्जियों के रेट भी पिछले हफ्ते के मुकाबले कुछ बढ़े हैं।
अभी मंडी में सप्लाई बहुत कम हो रही है। जो आलू हम खरीदते हैं, उसमें से 2-3 किलो खराब निकल जाता है। इतनी ही मिट्टी निकल जाती है। हमारी कॉस्ट भी नहीं निकल पाती। इसलिए रेट भी बढ़ रहे हैं।
- एसके बंसल, मैनेजर, मनीमाजरा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी
सेक्टर-26 मंडी में सब्जियों के दाम
सब्जियां---------------20 जुलाई----------------27 जुलाई
आलू (स्टोर)--------20 से 22 रुपये-------------20 से 22 रुपये
आलू (पहाड़ी)------26 से 28 रुपये--------------28 रुपये
प्याज---------------24 से 26 रुपये-------------26 से 28 रुपये
टमाटर--------------30 से 40 रुपये-------------60 रुपये
मटर------------------60 रुपये----------------70 से 80 रुपये
फूलगोभी--------------50 रुपये----------------50 रुपये
बंदगोभी------------25 से 30 रुपये------------25 से 30 रुपये
खीरा--------------20 से 30 रुपये------------35 से 40 रुपये
अरबी--------------20 से 30 रुपये------------30 से 40 रुपये
बैंगन---------------20 से 30 रुपये------------20 से 30 रुपये
टिंडा----------------30 से 40 रुपये------------40 से 50 रुपये
घीया----------------30 से 35 रुपये------------25 से 40 रुपये
कद्दू----------------15 से 20 रुपये------------15 से 20 रुपये
भिंडी----------------20 से 25 रुपये------------20 से 30 रुपये