फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए प्रधान कौन, फैसला आज?

Fri, 25 Apr 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान वीरवार शाम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इस दौरान हाईकोर्ट के 80 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शुक्रवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


वीरवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष अनमोल रतन सिद्धू के मुकाबले में रंजन लखनपाल मैदान में हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के अलावा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए भी मतदान किया गया।

बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में से सात सदस्य वे चुने जाएंगे। जिन्हें हाईकोर्ट में बतौर वकील 10 वर्ष से अधिक का अनुभव होगा। अध्यक्ष पद के लिए रंजन लखनपाल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि अनमोल रतन सिंह सिद्धू चार बार अध्यक्ष  रह चुके हैं।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के कुल 3647 मतदाताओं में से 2907 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। सुबह 10 बजे से शुरु हुए मतदान में दोपहर तक भारी संख्या में मतदान के लिए आ चुके थे। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें