फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में सिग्नल चाहिए तो बाहर आइए

Fri, 25 Apr 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर्स की कमी के कारण अब चंडीगढ़ में मोबाइल सिग्नल ड्राप होना शुरू हो चुके हैं। हालात यह हैं कि सेक्टरों के भीतर सिग्नल मिलते ही नहीं।
विज्ञापन


मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर स्थिति और खराब है। मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कोई भी हो समस्या सभी में है।
सेक्टर-43 की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और बस स्टैंड, सेक्टर-35, सेक्टर-34, सेक्टर-21 और इंडस्ट्रियल एरिया में मोबाइल सिग्नल ड्राप की समस्या सबसे ज्यादा है।

चंडीगढ़ में कुल 527 मोबाइल टावर हैं। इसमें से रेजीडेंशियल इलाकों में 180 टावर हैं। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है इसके कारण कोई भी कंपनी नए टावर नहीं लगा रही है। एक मोबाइल कंपनी के अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ में अब मोबाइल के करीब आठ लाख उपभोक्ता हैं, जिनको सर्विस प्रोवाइड करने के लिए लगाए गए टावर कम पड़ गए हैं। ऐसी स्थिति में सिग्नल ड्राप की समस्या तो होगी ही।

चंडीगढ़ सेक्टर-37 के दुकानदार जीशान अंसारी ने कहा कि उनका मोबाइल कई बार नहीं मिलता, क्योंकि सिग्नल गायब हो जाता है। सेक्टर-21 में रहने वाले करन अरोड़ा ने कहा कि कई बार आवश्यक मौकों पर मोबाइल सिग्नल ड्राप हो जाता है। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में प्रेक्टिस करने वाले वकील कमल सतीजा ने कहा कि अक्सर उनको मोबाइल पर बात करने के लिए बाहर ही आना पड़ता है। सेक्टर-35 के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मोबाइल में सिग्नल ड्राप की समस्या अब आम हो चुकी है। इसकी वजह से कई बार उनको समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर की रेंज है सीमित
मोबाइल टावर्स की संख्या तो कम है ही और उनकी कवरेज भी सीमित हो चुकी है। रेजीडेंशियल एरिया कवर करने के लिए भी कई स्थानों पर मार्केट में ही टावर इंस्टाल हैं। इसकी वजह से सिग्नल ड्राप होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें