फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PG में रहने वाली लड़कियां ध्यान दें, आपके साथ भी ऐसा हो सकता है

Wed, 08 Nov 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PG में रहने वाली लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीजी में रहने वाली लड़कियों के लिए बड़े काम की खबर, जरूर पढ़ें। वरना पछताएंगी और आपके साथ भी ऐसा हो सकता है, जैसा इनके साथ हुआ। मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर-16 में पेइंग गेस्ट (पीजी) के तौर पर रहने वालीं सात आठ लड़कियों ने अपने बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा होने की शिकायत पुलिस में दी है।
विज्ञापन


लड़कियों का आरोप है कि यह कैमरा पीजी मालिक के 17 वर्षीय बेटे ने लगाया है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज नहीं किया गया है। लड़कियां सोमवार को डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल से मिलीं और उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया।

 
विज्ञापन

पीजी मालिक के बेटे पर शक जताया

hidden camera
लड़कियों की शिकायत के मुताबिक, उन्हें बाथरूम में कैमरा लगा दिखा। उन्हें शक है कि यह कैमरा पीजी मालिक के बेटे ने लगाया है। क्योंकि उसे हमने अपने फ्लोर पर उसे घूमते देखा था। डीसीपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर इसे सीएफएसएल में जांच को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार फुटेज की सीएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसएसपी ने भी मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच डीएसपी सेंट्रल को सौंप दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें