फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपाल को बेस्ट बिजनेस ऑफ द ईयर का अवार्ड

Thu, 14 Nov 2013 10:27 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे में दस मंजिला बिल्डिंग तैयार करने वाले सिनर्जी ग्रुप के चेयरमैरन हरपाल सिंह को बेस्ट बिजनेस ऑफ द ईयर अवार्ड मिला है।
विज्ञापन


यह अवार्ड उन्हें नौ नवंबर को लंदन में वर्ल्ड सिख कम्युनिटी की तरफ से दिया गया। बुधवार को वह फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपनी कंपनी में पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि अवार्ड हासिल कर उन्हें काफी अच्छा लगा। अवार्ड से उन्हें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान मिली है।

उन्होंने बताया कि अब उनकी कोशिश है कि उनके हुनर का लाभ आम लोगों को मिले। जिक्रयोग है कि है कि इसी साल उन्होेंने 48 घंटे में दस मंजिला बिल्डिंग तैयार की थी।
विज्ञापन


इस पर उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। बिल्डिंग की विशेषता यह है कि वह भूकंप को भी सहन कर सकती है।

इसके अलावा उन्होंने डेढ़ लाख में रुपये में तैयार होने वाले एक कमरे एवं एक रसोई वाला मॉडल भी तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें