फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स से 'उड़ता पंजाब', कांग्रेसी नेता के मुंह से मिली अफीम और स्मैक

Wed, 31 May 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
ड्रग्‍स - फोटो : demo Pic
विज्ञापन
अफीम और हेरोईन के नशे से जकड़े लोग किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो गए हैं। इसकी चपेट में अब कांग्रेसी  नेता भी आ गए हैं। कांग्रेस के नेता के मुंह से अफीम और स्मैक पकड़ी गई है।  पंजाब के फिरोजपुर के गांव रुकने शाह वाला में तीन मई को अकाली बाप-बेटे की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद लक्खा सिंह (कांग्रेसी नेता) के मुंह से अफीम और स्मैक बरामद हुई है। इसके अलावा जेल से एक हवालाती के पास मोबाइल फोन और किसी कैदी से मुलाकात करने आए एक व्यक्ति से नशीला पाउडर बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


तीनों मामले में सेंट्रल जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अकाली बाप-बेटे की हत्या का आरोपी कांग्रेसी नेता लक्खा सिंह किसी कारण से सिविल अस्पताल में दाखिल था। वहां से सोमवार को जब उसे सेंट्रल जेल फिरोजपुर में शिफ्ट किया गया तो जेल में उसकी तलाशी ली गई।  तलाशी के दौरान लक्खा सिंह के मुंह के जबाड़ों के पिछले हिस्से से दस ग्राम अफीम और एक ग्राम स्मैक बरामद हुई। 
विज्ञापन

लक्खा के खिलाफ एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज

ड्रग्‍स - फोटो : demo pic
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने लक्खा के खिलाफ एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।  इसके अलावा जेल में बंद हवालाती अशोक कुमार के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसी तरह सेंट्रल जेल फिरोजपुर में कैदी से मुलाकात करने आए आरोपी सर्बजीत सिंह से दो ग्राम नशीले पाउडर समेत काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें