फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से नहीं थम रहा नशे का काला कारोबार, फिरोजपुर से 4.5 किलो हेरोइन बरामद

Fri, 02 Aug 2019 10:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजपुर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन से जमीन में दबाकर रखी गई साढ़े चार किलो हेरोइन एसटीएफ और लुधियाना देहात की पुलिस ने बरामद की है। एसटीएफ की टीम ने यह हेरोइन गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ अधिकारियों के साथ मिल बरामद की है। 

विज्ञापन


यह हेरोइन जीरो लाइन पर स्थित कश्मीर सिंह की जमीन पर दबा रखी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। एसटीएफ के आईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगवाई में एक टीम ने फिरोजपुर की ममदोट दाना मंडी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। 

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नशा तस्करों की तरफ से पाकिस्तान के तस्करों के साथ व्हाट्सएप कॉल कर भारी मात्रा में हेरोइन की खेप मंगवाई गई है। यह खेप भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन के पास स्थित कश्मीर सिंह की जमीन पर दबा रखी है। आरोपी किसी समय भी हेरोइन निकालने के लिए वहां जा सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ मिल कर वहां छापेमारी की। दो लीटर वाली कोल्डड्रिंक की दो बोतल और एक पैकेट जमीन में दबा रखे थे। पुलिस ने जमीन के मालिक से पूछताछ की तो उसे इस बारे में कुछ पता नहीं था। इसके बाद पुलिस ने हेरोइन कब्जे में ले ली। 

अधिकारियों के मुताबिक यह खेप एसटीएफ और लुधियाना देहात की टीम ने मिलकर बरामद की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की इतनी बड़ी खेप किस व्यक्ति ने मंगवाई है। पुलिस इस मामले में सारा रिकॉर्ड चेक करने में जुटी है।

हेरोइन समेत महिला गिरफ्तार 
अमृतसर के बॉर्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाली महिला को थाना कोतवाली की पुलिस ने पिंडी गली के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने 22 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने अशोक नगर में रहने वाली रूबी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को शुक्रवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी महिला का पति भी नशा तस्करी का धंधा करता है। पुलिस आरोपी महिला के पति का पता लगाने में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें