इसके बाद पुलिस ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ मिल कर वहां छापेमारी की। दो लीटर वाली कोल्डड्रिंक की दो बोतल और एक पैकेट जमीन में दबा रखे थे। पुलिस ने जमीन के मालिक से पूछताछ की तो उसे इस बारे में कुछ पता नहीं था। इसके बाद पुलिस ने हेरोइन कब्जे में ले ली।
अधिकारियों के मुताबिक यह खेप एसटीएफ और लुधियाना देहात की टीम ने मिलकर बरामद की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की इतनी बड़ी खेप किस व्यक्ति ने मंगवाई है। पुलिस इस मामले में सारा रिकॉर्ड चेक करने में जुटी है।
हेरोइन समेत महिला गिरफ्तार
अमृतसर के बॉर्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाली महिला को थाना कोतवाली की पुलिस ने पिंडी गली के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने 22 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने अशोक नगर में रहने वाली रूबी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को शुक्रवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी महिला का पति भी नशा तस्करी का धंधा करता है। पुलिस आरोपी महिला के पति का पता लगाने में जुटी है।