फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अमेरिका में नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर, केंद्रीय मंत्री को दी जानकारी

Thu, 26 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेरिटेज फर्नीचर
विज्ञापन
चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर एक बार फिर अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में नीलाम हो गया। चंडीगढ़ के निर्माता ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे ने इस फर्नीचर को डिजाइन किया था।
विज्ञापन


7 अलग-अलग कैटेगरी के फर्नीचर की विभिन्न आइटम करीब 65 लाख 26 हजार रुपये में नीलाम हुई। एडवोकेट अजय जग्गा ने फर्नीचर नीलाम होने से पहले और अब बाद में भी इसकी जानकारी संस्कृति मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेश शर्मा, इसी मंत्रालय के सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा और सीबीआई एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी को दी है। 

जग्गा ने अपने पत्र में बताया कि जानकारी होने के बाद भी चंडीगढ़ की बेशकीमती धरोहर यूएसए में नीलाम हो गई। इसमें 6 डाइनिंग टेबल 8 लाख 75 हजार रुपये में नीलाम हुआ।
विज्ञापन


जेनरे कैनोपी लाइट वाली लाइब्रेरी टेबल 14 लाख 87 हजार, 10 वी लेग आर्म चेयर्स 21 लाख 87 हजार, लांज चेयर्स का जोड़ा 7 लाख, वर्क टेबल 2 लाख 62 हजार, लाइब्रेरी टेबल 2 लाख 36 हजार और 4 स्टूल 9 लाख 62 हजार रुपये में नीलाम हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें