फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर आईजी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस पदक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 12 अधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस पदक का सम्मान दिया जाएगा। 
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हिसार के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक पंचकूला राजेंद्र कुमार, डीआईजी मधुबन सिबास कविराज, भिवानी के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, अंबाला कैंट के पुलिस उप-अधीक्षक सुरेश चंद, मधुबन के निरीक्षक अमर सिंह और निरीक्षक वतन सिंह, उप-निरीक्षक रमेश चंद, पंचकूला के एसआई सतपाल सिंह, एएआई शमशेर सिंह और एएसआई नरेश कुमार के साथ साथ ईएएसआई सुखजिंदर पाल कौर को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें