फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heritage Furniture Auction: अब मोनाको में नीलाम हुआ चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, कीमत लगी 15 लाख रुपये

Sat, 30 Jul 2022 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वकील अजय जग्गा ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को शिकायत भेजकर मांग की है कि हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है।  
विज्ञापन
heritage furniture chandigarh - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर एक बार फिर विदेश में नीलाम हुआ है। 20 जून को यूरोप के मोनाको में नीलामी में वर्ष 1955-56 में पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन की गई आर्मचेयर नीलाम की गई। इसकी कुल कीमत करीब चार करोड़ लगाई गई। शहर के वकील अजय जग्गा ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को शिकायत भेजकर अपील की है कि इन फर्नीचर की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए।

विज्ञापन


जग्गा ने बताया कि मोनाको में नीलामी में आर्म चेयर की सबसे अधिक 15.39 लाख रुपये में बोली लगी। उन्होंने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की संभाल न करने के चलते करोड़ों के राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। मांग की है कि हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। 

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन आइटम्स को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, उनकी जांच होनी चाहिए। बता दें कि पिछले कुछ साल में शहर के करोड़ों के हेरिटेज फर्नीचर यूएसए, यूके, फ्रांस व जर्मनी समेत अन्य देशों में नीलाम हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें