फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आज पहला कैशलेस दंगल, कई दिग्गज होंगे शामिल

Tue, 10 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैशलेस दंगल
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मंगलवार को देश का पहला कैशलेस दंगल होगा। सेक्टर-17 के फुटबॉल ग्राउंड में होने वाले इस दंगल में खिलाड़ियों को इनामी राशि से लेकर पहलवानी पर खुश होकर दिए जाने वाले पैसे भी कैशलेस मोड से ही दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


दंगल में ही बोर्ड पर सभी खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट की जानकारी उपलब्ध रहेगी। लोग कैशलेस मोड से राशि तुरंत खिलाड़ी के खाते में भेज सकेंगे। दंगल में पहला इनाम 1 लाख रुपये का रखा गया है।

इस दंगल में सिर्फ पुरुष खिलाड़ी ही दमखम दिखाएंगे। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त के साथ कई अन्य नामी रेसलर इस दंगल में दमखम दिखाएंगे। कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए यूटी प्रशासन डीजी धन मेले के तहत इस दंगल का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


इस डीजी धन मेले में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर सेंट्रल साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन और फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना भी शामिल होंगे। जबकि सुबह 10 बजे मेले का उद्घाटन परेड ग्राउंड में सांसद किरण खेर करेंगी। दंगल शाम 4 बजे फुटबाल ग्राउंड में शुरू होगा।  होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि देश में 25 जगह डीजी धन मेला आयोजित हो रहा है। 
विज्ञापन

कैशलेस भुगतान का लकी ड्रा भी होगा

cashless
इन 25 जगहों में चंडीगढ़ का नाम भी शामिल है। मेले में कैशलेस दंगल सबसे अनूठी पहल होगी। परेड ग्राउंड में आयोजित इस मेले में बैंक अपने स्टॉल लगाएंगे जो लोगों को कैशलेस भुगतान की ट्रेनिंग देंगे। 

अपनी मंडी भी होगी जहां से लोग सब्जी और फल खरीद सकेंगे। साथ ही फूड कोर्ट भी होगा, जहां कई तरह के व्यंजनों का स्वाद चखा जा सकेगा। खास बात यह होगी सभी जगह पेमेंट कैशलेस ही होगी।

कैशलेस भुगतान का लकी ड्रा भी होगा
केंद्र सरकार की योजना के तहत डीजी धन मेले में कैशलेस पेमेंट पर लकी ड्रा भी होगा। कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रतिदिन 15000 लोगों को प्रति ग्राहक 1 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। 

इस योजना के तहत ही यह ड्रा होगा। 25 दिसंबर से 14 अप्रैल तक यह लकी ड्रा होना है। यूएसएसडी, रुपे कार्ड, यूपीआई और आधार एनेबल्ड पेमेंट मोड से भुगतान करने वाले लोग ही इस ड्रा में शामिल होंगे। डेबिट-क्रेडिट कार्ड और अन्य ई-वॉलेट से पेमेंट करने वाले इसमें शामिल नहीं होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें