फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानन कंपनियों ने किराया कर दिया दोगुना, यहां देखें टिकट की कीमत

Tue, 10 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर और शाम के समय जाने वाली फ्लाइट्स का किराया विमानन कंपनियों ने 10 दिन के अंदर दोगुना कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, बंगलुरू और मुंबई की फ्लाइट्स पर पड़ा है। वहीं, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार फ्लाइट रेगुलर कैंसिल कर दी गईं हैं। इसमें तीन दिल्ली और एक मुंबई की हैं। 
विज्ञापन


इस कारण एक ही विमानन कंपनी एक ही जगह का किराया ज्यादा वसूल रही हैं। फ्लाइट की कमी और विजुअबिलिटी कम होने के कारण यात्रियों को ज्यादा किराये का भुगतान करना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि चंडीगढ़ से बंगुलरू का किराया रूटीन में छह हजार था, इसे इंडिगो ने सुबह 8.15 बजे जाने वाली फ्लाइट का किराया 9,645 रुपये है, शाम को 4.35 बजे की फ्लाइट का किराया 10,347 रुपये कर दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, दोपहर एक बजे एयर एशिया इंडिया ने अपनी फ्लाइट का किराया 11,434 रुपये कर दिया है। बता दें कि एक से 7 जनवरी तक बंगलुरू का किराया छह हजार रुपये और मुंबई का किराया 4500 रुपये था जो कि अब 11,987 रुपये हो गया है। 

11 जनवरी को दोपहर 12.55 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया 8905 रुपये है, जबकि दोपहर बाद 2.30 बजे इंडिगो की फ्लाइट का किराया 11987 रुपये है। 

विमानन कंपनियों द्वारा चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया अब 7 हजार से 11,738 रुपये तक वसूल किया जा रहा है। दोपहर 12.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 4065 रुपये है।
विज्ञापन

दिल्ली, बंगलुरू और मुंबई के टिकट सबसे ज्यादा महंगे

वहीं, 10 जनवरी को दोपहर बाद 3.20 बजे विस्तारा फ्लाइट का किराया 11,738 रुपये है। वहीं मुंबई की शाम को 5.55 बजे गो एयर की फ्लाइट अधिकतर कैंसिल रहती है। 

इस कारण मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया बढ़ गया है। दिन में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली फ्लाइटों की बुकिंग अधिक है।

इससे दोपहर और शाम के वाचआवर में चलने वाली फ्लाइट का किराया अधिक वसूला जा रहा है। इसमें फ्लाइट कैंसिल होने के चांस कम रहते हैं। 

इस कारण विमानन कंपनियों ने टिकट महंगा कर दिया गया है। टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि वह मेक माई ट्रिप वेबसाइट से टिकट बुकिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाइट कैंसिल होने के कारण किराया विमानन कंपनियों ने किराया दोगुना कर दिया है।

बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट का किरया
कंपनी        वर्तमान में     10 दिन पहले
इंडिगो         9645             5093               
एयर एशिया इंडिया    11,434        5206        
 इंडिगो        10347           4905                

मुंबई का किराया
कंपन        मौजूदा किराया        10 दिन पहले
  गो एयर                      8905         6000
 जेट एयरवेज        9762        4872
 इंडिगो                     10,500         5200
 इंडिगा                     11,987         7000

दिल्ली का किराया
कंपनी        मौजूदा किराया         10 दिन पहले
एयर इंडिया        4065          3500
इंडिगो         132          4500
स्पाइस जेट        6967          5000
जेट एयरवेज        7404          6000
विस्तारा        1,679                         5500
स्पाइस जेट        11,738           6000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें