फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले, हेमा मालिनी के आने से मेरी कीमत कम हुई

Mon, 02 May 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना (जींद)।
विज्ञापन
हेमा मालिनी के साथ फोटो खिंचवाने में जुटा देख बीरेंद्र सिंह ने चुटकी ली - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजीव गांधी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में पहुंची भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी को देख केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कुछ अजीब बोले। सरकारी कर्मचारी से लेकर आम लोग सभी को हेमा मालिनी के साथ फोटो खिंचवाने में जुटा देख बीरेंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि हेमा मालिनी के आने से उनकी कीमत कम हो गई है।
विज्ञापन


समारोह में 45 लड़के, 80 लड़कियों को डिग्री दी गई। खेल, शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे 145 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने कहा कि डिग्री लेना, नौकरी पाना और पैसा कमाना ही जीवन नहीं है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने अंदर नैतिक गुणों का सृजन करते हुए देश निर्माण में अपना योगदान दें। हमारा देश सुपरपावर बने इसकी जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत करने के लिए हरियाणा प्रदेश को चुना। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बेटियों को बढ़ावा देने में प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे काम की सराहना भी की।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा गीता के ज्ञान की धरती है। यहां के युवा सब कुछ कर सकते हैं। कार्यक्रम में भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी के आने से क्षेत्र के लोगों में नई सोच, चेतना पैदा होगा। क्षेत्र की बेटियां भी उनको अपना आदर्श मान कर ऊंचाई को छू सकेंगी। हेमा मालिनी के साथ फोटो खिंचाने की लोगों में होड़ देखकर केंद्रीय मंत्री से रहा नहीं गया, उन्होंने कहा कि हेमा जी के आने से उनकी अपनी अहमियत कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें