पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है
कि लोग नशा तस्करों संबंधी सूचना पंजाब पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 181,
मोबाइल नंबर 76961-81181 पर दे सकते हैं। पुख्ता जानकारी पर पुलिस की ओर से
उन्हें नकद इनाम भी दिया जाएगा।
पुलिस हेल्पलाइन 181 की
कारगुजारी का जायजा लेते हुए बादल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि
लोगों द्वारा नशा तस्करों संबंधी दी गई सूचना पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध यह लड़ाई आम लोगों की भागीदारी से ही जीती
जा सकती है और लोगों को बिना डर नशों की बिक्री व प्रयोग संबंधी सूचना
देने के लिए आगे आना चाहिए।
जनता द्वारा दी गई सूचना को गुप्त रखा जाए और
नशा तस्कर या खरीददार संबंधी सच्ची सूचना देने वाले को दस हजार रुपये नकद
इनाम दिया जाएगा।