फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा हो रही हो तो ये नंबर घुमाएं

Tue, 16 Dec 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रताड़ना या घरेलू हिंसा की जानकारी देने के लिए पहले से संचालित महिला हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें। इस प्रकार के मामलों में हेल्पलाइन नंबर-1091 की निशुल्क मदद ली जा सकती है। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित महिला की मदद की जाएगी।
विज्ञापन


पंचकूला के उपायुक्त विवेक आत्रेय ने बताया कि जानकारी नहीं होने की वजह से अक्सर महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती रहती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी मदद के लिए हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से गर्भवती महिलाएं एंबुलेंस की सुविधा के लिए 102, 9466117121 पर कॉल कर सकती हैं।

इसके अतिरिक्त सेक्टर छह स्थित सामान्य अस्पताल के नंबर-2567228 पर संपर्क करके भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन के लिए प्रशासन का सहयोग करें और यदि कहीं इस बात की भनक मिलती है कि कोई कन्या भ्रूण हत्या की दिशा में लिंग जांच करवा रहा है तो इसकी सूचना भी स्वास्थ्य विभाग के उक्त नंबर पर तुरंत देकर सूचित करें।
विज्ञापन


सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी लावारिस बच्चा कहीं पड़ा दिखाई दे तो हेल्पलाइन नंबर 18001802056 पर सूचित करें। इसके अलावा जिन बच्चों की देखभाल या संरक्षण की जरूरत है उनके बारे में भी इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें