फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए हेल्पलाइन शुरू, दें शिकायत

Thu, 03 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली प्रशासन ने खनन के केसों का निपटारा करने के लिए स्पेशल हेल्पलाइन बनाई है। इसमें चौबीस घंटे लोगों की शिकायतें सुनीं जाएंगी। इसके लिए लोगों को 0172-2225022 पर कॉल करनी होगी।
विज्ञापन


वहीं, हेल्पलाइन सेंटर डीसी दफ्तर में स्थापित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की शिकायतों का निपटारा पहल के आधार पर करने के लिए डिप्टी कमिश्नर जनरल  पूनमदीप कौर को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।

डीसी ने बताया कि हेल्पलाइन पर चौबीस घंटे मुलाजिम तैनात रहेगा। जो कि रजिस्टर पर शिकायतकर्ता का पता, टेलीफोन या मोबाइल नंबर, शिकायतों के विवरण, शिकायतों पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा दर्ज करेगा। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें ईमेल से भी भेज सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए लोगों को madcmohali113@gmail.com पर कॉल करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर को किसी भी माध्यम से शिकायत भेजी जाती है। उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें