मौसम खराब होने के कारण शनिवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नौ फ्लाइटों का संचालन दो घंटे देरी से हुआ। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई। बारिश होने के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो घंटे तक विमान लैंड नहीं हुए। इस कारण विमान देरी से रवाना हुए।
सुबह 8.40 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली, 11.30 बजे मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट, 11.55 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, दोपहर 12.10 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, 12.25 बजे मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट, दोपहर एक बजे बंगलूरू जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट, 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट और शाम 7.20 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से रवाना हुईं। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि मौसम खराब होने के बाद फ्लाइटों का संचालन बाधित हुआ।