फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हार्ट के इलाज खर्च में होगी कमी, सस्ता हो सकता है स्टेंट का मूल्य

Mon, 02 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हृदय की धमनियों में लगने वाले स्टेंट के मूल्य और कम हो सकते हैं। नेशनल फार्मा प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने इसकी कीमतों पर लगाम कसने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत स्टेंट की मैक्सिम रिटेल प्राइस (एमआरपी) में कटौती की जा सकती है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में स्टेंट की एमआरपी 80 हजार से एक लाख 80 हजार रुपये है। डिस्काउंट देकर भी स्टेंट को मनमाने ढंग से बेचा जाता है। कोई कंपनी 30 हजार में बेचती है तो कोई 40 हजार में। 

सूत्रों के अनुसार सरकार स्टेंट की एमआरपी 25 से 30 हजार के बीच फिक्स करने जा रही है। पीजीआई की अमृत फार्मेसी में स्टेंट की कीमत 22500 रुपये है। सूत्रों के अनुसार एमआरपी कम होने से अमृत फार्मेसी में बिकने वाले स्टेंट की कीमत में भी दो से तीन हजार रुपये की कमी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से चल रही थी मांग

doctor
यह भी बताया गया है कि स्टेंट बनाने वाली कंपनियों, स्टेंट इंपोर्र्र्टस, उद्योग संगठन और कार्डियोलाजिस्ट की मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में सभी कंपनियों व स्टेंट इंपोर्ट्रस से उनके मूल्यों की लिस्ट मांगी जाएगी। उसके बाद स्टेंट की कीमतों को कम करने पर विचार किया जाएगा।
 
कई सालों से चल रही थी मांग
स्टेंट के मूल्य कम करने के लिए पिछले कई सालों से मांग चल रही थी। प्राइवेट हो या सरकारी अस्पताल में मनमाने ढंग से स्टेंट बेचे जा रहे थे। दो स्टेंट लगाने पर मरीज से लाख से सवा लाख रुपये वसूल लिए जाते थे।

 कई संगठनों ने सरकार से इसे ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर में शामिल करने की मांग चल रही थी। आखिरकार दबाव काम आया और सरकार ने इसे ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर के शेड्यूल-1 में शामिल कर लिया है। अब एनपीपीए 60 दिन के भीतर इसका एमआरपी कम कर देगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें