फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा गोलीकांड: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब, 16 को एसआईटी के सामने नहीं होंगे पेश

Mon, 14 Jun 2021 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अक्तूबर, 2015 में फरीदकोट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंग बिखरे पाए जाने के बाद कोटकपूरा में सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 14 अक्तूबर, 2015 को कोटकपूरा में पुलिस ने प्रदर्शन कर रही भीड़ पर फायरिंग कर दी थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस समय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री थे। 
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही नई एसआईटी के समक्ष 16 जून को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पेश नहीं हो पाएंगे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने इसके पीछे उनकी खराब सेहत का हवाला दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से एसआईटी को इसकी लिखित जानकारी दे दी गई है। इसमें कहा गया है कि वे ठीक होने के बाद ही जांच में शामिल हो पाएंगे।

विज्ञापन


अक्तूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था। इस मामले में मोहाली में पूर्व मुख्यमंत्री से कुछ अहम बिंदुओं पर एसआईटी को पूछताछ करनी थी। रविवार को इसका खुलासा होने के बाद मामले को लेकर राज्य में सियासी हलचल शुरू हो गई थी। सोमवार को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब हो गई। 

शिअद प्रवक्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल की सेहत ठीक नहीं है। चिकित्सकीय कारणों से वे नहीं जा पाएंगे। इसकी लिखित जानकारी एसआईटी को दे दी गई है। इतना जरूर है कि बादल इस जांच में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। आने वाले दिनों में जब उनका स्वास्थ्य ठीक होगा तो वे एसआईटी की जांच में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी को लिखे पत्र में प्रकाश सिंह बादल ने कहा- मुझे शायद ही इस बात पर जोर देने की जरूरत है कि लोगों के सेवक के रूप में अपने लंबे कॅरियर के दौरान, मैं न केवल देश के कानून का पालन करने वाला नागरिक रहा हूं, बल्कि हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि देश के कानून को सर्वोच्च सम्मान दिया जाए। इसलिए मैं चल रही जांच में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हालांकि, मेरी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति मुझे आपके द्वारा निर्धारित की गई तिथि पर जांच में शामिल होने के लिए उपलब्ध होने की अनुमति नहीं देती है। मेरे चिकित्सक ने मुझे 10 दिन के पूर्ण आराम की सलाह दी है। जैसे ही मेरा स्वास्थ्य बेहतर होगा, मैं अपने निवास स्थान, चंडीगढ़ में जांच में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहूंगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जांच के लिए मेरी उपस्थिति की तिथि को फिर से निर्धारित करें।

बादल का हो नार्को टेस्ट: आप
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक और किसान विंग के प्रांतीय अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने प्रदेश में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी को लेकर हो रही राजनीति की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार, बादल परिवार को बचाने के लिए नई जांच टीम द्वारा केवल नाटक कर रही है। सरकार दोषियों को बचाने के लिए केवल जांच प्रक्रिया के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। यह सब करने के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री का नार्को टेस्ट करवाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें