छाती की तकलीफ और बुखार के कारण शुक्रवार रात पीजीआई में भर्ती मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। सीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने सीएम को पूरी तरह स्वस्थ होने तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है।
डॉक्टरों ने उन्हें छाती में दर्द और घबराहट महसूस होने के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों की टीम ने कुछ दिनों के लिए सीएम को निगरानी में रखने का फैसला किया है, लेकिन सीएम के सभी परीक्षण पूरी तरह सामान्य हैं।
उन्हें इलाज का फायदा हो रहा है। फिलहाल सेहत को देखते हुए उनके दो-तीन दिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सीएम को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने एयरपोर्ट पर जाना था, लेकिन अब वह नहीं जा सकेंगे।
दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं
खडूर साहिब उपचुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का दूसरा दिन था, पर दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरे। मुख्य चुनाव अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 27 जनवरी-16 है।