फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में 24 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने समझा भारत का हेल्थ मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के जरिए मरीजों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के तरीकों को समझने के लिए 24 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ चंडीगढ़ पहुंचे। पीजीआई में आयोजित कार्यक्रम में विदेशी प्रतिनिधियों ने संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं, टेलीमेडिसिन, मेडिकल शिक्षा, रिसर्च और अंगदान से जुड़ी पहलों की जानकारी ली। भविष्य में विभिन्न देशों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई।
यह कार्यक्रम पीजीआई की ओर से आयोजित 8वें पब्लिक हेल्थ पॉलिसी एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत हुआ। इसे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के आईटीईसी कार्यक्रम का सहयोग मिला। इसमें सेशेल्स, कंबोडिया, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, घाना, तंजानिया, इराक, ट्यूनीशिया, लेबनान, आर्मेनिया, अर्जेंटीना, रूस, नेपाल, केन्या, मिस्र और उज्बेकिस्तान समेत 24 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में देशों के बीच सहयोग समय की जरूरत है। उन्होंने आयुष्मान भारत, सस्ती जेनेरिक दवाओं और टेलीमेडिसिन को भारत की महत्वपूर्ण पहल बताया। टेलीमेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. बिमन सैकिया और डॉ. अमित ने बताया कि विभाग रोजाना 4,000 तक टेली-कंसल्टेशन करता है और अब तक 40 लाख से अधिक लोग इसका लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम निदेशक प्रो. सोनू गोयल ने बताया कि 2016 से अब तक 98 देशों के 1,850 से अधिक स्वास्थ्य पेशेवर प्रशिक्षण ले चुके हैं। प्रतिनिधियों ने आईसीसीसी का दौरा कर स्मार्ट ट्रैफिक, ई-चालान और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें