फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग तैयार, हेल्पलाइन नंबर जारी, अपील- लोग बरतें सावधानी

Sat, 11 Nov 2023 03:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल का कहना है कि दिवाली खुशियों का त्योहार है इसलिए खुद को सुरक्षित रखते हुए एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पीजीआई ने तैयारी पूरी कर ली है। जीएमसीएच 32 और जीएमएसएच 16 समेत सभी सिविल अस्पतालों में जहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा बहाल रखने का निर्देश दिया गया है, वहीं जीएमसीएच 32 व जीएमएसएच 16 में प्लास्टिक सर्जन की विशेष टीम की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


आपात स्थिति के लिए सभी अस्पतालों की इमरजेंसी में बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी तरह का हादसा होने पर तत्काल राहत व बचाव कार्य किया जा सके। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल का कहना है कि दिवाली खुशियों का त्योहार है इसलिए खुद को सुरक्षित रखते हुए एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करें। 

जहां तक आपात स्थिति से बचाव की तैयारी की बात है तो इसके लिए एडवांस आई सेंटर, इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की टीम को निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही आपातकाल के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने बताया कि आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह एहतियात बरतते हुए सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाए।

आपात स्थिति में यहां करें कॉल

  • जीएमएसएच 16- 01722782457,2720104,2752042,2752032।
  • जीएमसीएच 32- 01722665545,49
  • पीजीआई- 01722746018
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें