फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्डोनल्ड, KFC, डोमिनोज पिज्जा हट और बर्गर किंग पर रेड

Thu, 18 Feb 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने वीरवार को शहर के कई फास्ट फूड के मल्टीनेशनल ब्रांडेड स्टोरों की जांच की। इसमें मुख्य रूप से मैक्डोनल्ड, केएफसी, डोमिनोज पिज्जा हट व बर्गर किंग जैसे मल्टी ब्रांड स्टोर शामिल हैं।
विज्ञापन


यहां से बर्गर, चिकन, पिज्जा, पास्ता व मटन बर्गर के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। इस दौरान स्टोर की हाइजीन और फास्ट फूड में डाले जाने वाले पदार्थों को भी चेक किया गया। स्टोर संचालकों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 व रूल्स 2011 के नार्म्स को फॉलो करने के भी निर्देश दिए गए।

डिपार्टमेंट की ओर से 15 दिन पहले भी सेक्टर-26 मंडी में थोक के किरयाना स्टोर पर छापेमारी कर उनके सैंपल जांच के लिए भरे गए थे। फूड सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा इस पूरे महीने का एक खाका तैयार किया था, जिसमें तय किया गया था कि इस पूरे महीने कई अलग-अलग स्टोर में छापेमारी करनी है।
विज्ञापन


इसी के तहत फूड सेफ्टी अफसर भारत कनौजिया व सुरेंद्र पाल के नेतृत्व में टीम ने एलांते मॉल, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 सहित कई अन्य जगह पर स्थित स्टोर पर छापेमारी की।

इस दौरान यह भी चेक किया गया कि फास्ट फूड को तैयार करने में जिस फूड आइटम का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह किस स्टैंडर्ड का है। उसकी एक्सपायरी डेट कब की है। किचन में हाइजीन का कितना ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें