फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पीजीआई के मेडिकोज को टीकाकरण का पाठ पढ़ा रहा विभाग, रेजिडेंट डॉक्टरों को दी जा रही ट्रेनिंग

Sun, 05 Oct 2025 12:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

देश-विदेश के अस्पतालों को सेहत का पाठ पढ़ाने वाला पीजीआई चंडीगढ़ अपने मेडिकोज को टीकाकरण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण यूनिट से दिला रहा है।
विज्ञापन
पीजीआई में चिकित्सकों को दी जा रही ट्रेनिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-विदेश के अस्पतालों को सेहत का पाठ पढ़ाने वाला पीजीआई चंडीगढ़ अपने मेडिकोज को टीकाकरण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण यूनिट से दिला रहा है। कारण, यूनिट का देशभर में बेहतर परफार्मेंस और क्वालिटी सर्विस है जिससे प्रभावित होकर पीजीआई ने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि वे उनके एमडी के छात्रों को टीकाकरण से जुड़ी जानकारी प्रदान करें। विभाग ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर उनके रेजिडेंट डॉक्टरों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि विभाग ने तय किया है कि पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एमडी रेजिडेंट्स को सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) से सीधे जोड़ा जाएगा। इसके तहत डॉक्टरों को न सिर्फ टीकाकरण की तकनीकी जानकारी दी जाएगी बल्कि उन्हें फील्ड में जाकर व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत रेजिडेंट्स को वैक्सीन लॉजिस्टिक्स, कोल्ड चेन सिस्टम, माइक्रोप्लानिंग, सत्र क्रियान्वयन, टीकाकरण डेटा रिकॉर्डिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से सिखाया जाएगा।

युवा डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन की गहरी समझ मिलेगी- डॉ. मंजीत बोले
जुलाई से शुरू हुआ ये प्रोग्राम दिसंबर 2025 तक रोटेशन आधार पर चलेगी जिसमें प्रत्येक रेजिडेंट को एक-एक महीने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों और टीकाकरण यूनिट्स में पोस्टिंग दी जाएगी। इस दौरान वे संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और जिला टीकाकरण अधिकारी के मार्गदर्शन में काम करेंगे। डॉ. मंजीत का कहना है कि इस कदम से युवा डॉक्टरों को जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन की गहरी समझ मिलेगी। वहीं, टीकाकरण जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकता वाली योजना में उनका सीधा योगदान सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करेगा। यह पहल न केवल डॉक्टरों के प्रशिक्षण स्तर को बढ़ाएगी बल्कि भविष्य में बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति और क्रियान्वयन में भी सहायक साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें