ये भी रहे बैठक में मौजूद
बैठक में डीजीपी पीके अग्रवाल, एचपीएससी चेयरमैन आलोक वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, पुलिस आयुक्त पंचकूला डॉ. हनीफ कुरैशी, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, एचपीएससी के सचिव यश गर्ग, कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार उपस्थित रहे।
स्ट्रांग रूम की जीपीएस लोकेशन भी होगी रिकॉर्ड
156 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए 10 जिलों में 524 केंद्र बनाए गए हैं। दो सत्रों में 1,48,262 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज व दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक सीसैट का पेपर होगा। शिफ्ट अनुसार परीक्षा सामग्री भेजी जाएगी। परीक्षा सामग्री रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम की जीपीएस लोकेशन रिकॉर्ड की जाएगी। स्ट्रांग रूम में आने-जाने वालों का विस्तृत रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार और कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रवेश से लेकर परीक्षा खत्म होने तक हर एक गतिविधि की रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसके अलावा, जैमर्स भी लगाए जाएंगे।
इसलिए सख्ती जरूरी: नवंबर 2021 में डेंटल सर्जन और एचसीएस प्री की परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसके बाद हरियाणा लोक सेवा आयोग के तत्कालीन उपसचिव अनिल नागर गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों भर्तियों को रद्द कर दिया गया था।