फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली की रात 9:30 के बाद पटाखे फोड़े तो होगा केस, पुलिस करेगी चेकिंग

Sun, 15 Oct 2017 09:26 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के दिवाली वाले दिन रात 9:30 बजे के बाद पटाखे छोड़ने पर पाबंदी लगाने के आदेश को लागू करवाने के लिए यूटी पुलिस तैयारी में जुट गई है। एसएसपी ने इस संबंध में डीसी को धारा 144 लागू करवाने के लिए पत्र लिख दिया है।  
विज्ञापन
वहीं सभी डिवीजन में 4-5 अफसरों की टीमें बनाकर इसकी चेकिंग करवाई जाएगी और आदेशों का पालन करवाया जाएगा। अगर इस दौरान कोई पटाखे छोड़ता पाया गया तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की धारा में केस दर्ज किया जाएगा। एसएसपी विजय निलांबरी जगदाले ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों की पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और नगर निगम की टीमों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। सभी डिवीजन में 4-5 अफसरों की टीम बनाई जाएगी, जो रात 9:30 बजे के बाद पटाखे छोड़ने वालों पर निगरानी रखेगी।   वहीं पीसीआर को भी इस काम शामिल किया जाएगा। पीसीआर कर्मी भी तय समय के बाद पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि कहीं भी आदेशों की उल्लंघना पायी गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : File Photo
100 नंबर के अलावा महिला और सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन पर कर सकते हैं कॉल
एसएसपी विजय निलांबरी के अनुसार दीवाली के दिन रात में तय समय के बाद अगर कोई पटाखे छोड़े तो लोग पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा पुलिस की महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन नंबर 1091 पर भी कॉल करके सूचना दे सकते हैं। इस पर फौरन कार्रवाई की जाएगी।

80 फीसदी पुलिस फोर्स की जाएगी दीवाली पर तैनात
पुलिस विभाग की ओर से छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली के लिए 80 फीसदी फोर्स को तैनात किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेशों की पालना के अलावा शहर में त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक जाम को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस विभाग की ओर से सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पर्व के मद्देनजर 1500 से 1700 पुलिसकर्मी और सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ट्रैफिक जाम के लिए खासतौर पर होंगे पुलिसकर्मी तैनात
शहर की कुछ चुनिंदा जगहों जैसे, सेक्टर-17, 22, 35, 18, 19, एलांते मॉल के अलावा कॉलोनियों में जहां काफी भीड़ होती है, वहां ट्रैफिक पुलिस की अलग से तैनाती की जाएगी। पर्व पर लोगों को जाम का सामना न करना पड़ा इसके लिए खास तौर पर प्रबंध किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें