फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Result 2024: पंचकुला टॉप... नूंह सबसे नीचे, हरियाणा में शहरी से आगे निकले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी

Sun, 12 May 2024 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी

सार

Haryana Board Class 10th Result 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज, 12 मई को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
HBSE Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


डॉ. यादव ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 95.22 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए। 3,652 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा, अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


डॉ. यादव ने बताया कि इस परीक्षा में 1,37,167 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,32,119 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 96.32 रही, जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 94.22 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 2.10 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 93.19 रही। निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 97.80 रही है। परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 95.24 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 95.18 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला पंचकुला टॉप और जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज शाम से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि सेकंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 12,607 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 11,186 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें