फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: कुश्ती में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता की सैनिटाइजर पीने से मौत, सेना में भी की थी नौकरी

Wed, 21 Oct 2020 01:09 AM IST
ajay kumar राजीव ऋषि, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)

सार

  • सैनिटाइजर पीने से हवालाती हो गई थी मौत, श्री बंजरंग अखाड़े में करीब दो दर्जन युवा ले रहे हैं ट्रेनिंग
  • डकैती के केस में तीन माह से केंद्रीय जेल में था बंद, परिवार ने माना कुछ दिन से चल रहा था बीमार
विज्ञापन
अजय का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिंदगी में कब और किस तरह का मोड़ आ जाए किसी को पता नहीं। कुछ इसी तरह की कहानी सैनिटाइजर पीकर मरने वाले हवालाती अजय ठाकुर उर्फ अज्जू की है। हिमाचल प्रदेश स्थित नालागढ़ के सैनी माजरा निवासी अजय को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला था। इतना ही नहीं उसने सेना में तीन साल सूबेदार के पद पर भी अपनी सेवाएं दीं लेकिन उसका मन नहीं लगा और उसने नौकरी छोड़ दी। बता दें कि अजय की सैनिटाइजर पीने से मौत हुई है।

विज्ञापन


अजय अपने दोस्त वीके राणा के साथ मिलकर सैनी माजरा में खोले गए बजरंग अखाडे़ में युवाओं को पहलवानी के दाव-पेंच सिखाने शुरू कर दिए। इस समय भी अखाड़े में करीब दो दर्जन युवा ट्रेनिंग ले रहे हैं। करीब 11 माह पूर्व पंचकूला में हुई डकैती में क्राइम ब्रांच ने घटना के आठ माह बाद शक की बिनाह पर उसे घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही अजय परेशान था और पिछले तीन माह से जेल में बंद अजय दो दिन से सैनिटाइजर पी रहा था। हालात ज्यादा बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। 


डॉक्टरों के पैनल ने करवाया पोस्टमार्टम
मंगलवार मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई वीडियोग्राफी में डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह के अनुसार मृतक के पिता बलवंत सिंह व दोनों चाचा ने उसकी मौत पर कोई संशय जताए बिना इसे बीमारी बताया। मृतक के एक बेटा और बेटी हैं। अजय के दोस्तों जगतराम, लखविंदर, बंटी और वीके राणा ने तमाम जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह हुई थी घटना 
मृतक के साथी हवालाती ने बताया था कि अजय पिछले दो दिन से सैनिटाइजर पी रहा था। रोकने पर नहीं माना। उसने कैंटीन से सैनिटाइजर की दो बोतलें हाथ धोने की कहकर खरीदी थीं। तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल रेफर किया। जेल अधीक्षक लखबीर सिंह ने भी मौत का यही कारण होने का शक जताया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें