फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश पर आकर चेकिंग करने वाला हवलदार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साप्ताहिक अवकाश के दिन हाउसिंग बोर्ड चौक पर गाड़ियां रोककर चेकिंग कर रहे एक हवलदार को यातायात पुलिस विभाग ने निलंबित कर लाइन भेज दिया है। इसके साथ विभागीय जांच खोल दी गई है। आरोप है कि यातायात हवलदार रनदीप पुलिस वर्दी में गाड़ियों की चेकिंग कर रहा था, जबकि इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

मामला 19 जनवरी का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यातायात पुलिस अधिकारियों को पता लगा था कि हवलदार रनदीप साप्ताहिक अवकाश पर रहते हुए बिना अनुमति के वर्दी में वाहनों की चेकिंग करता है। 19 जनवरी को रनदीप वर्दी में हाउसिंग बोर्ड चौक पर गाड़ियों की चेकिंग करते पाया गया। यातायात एसपी केतन बंसल का कहना है कि साप्ताहिक अवकाश के बावजूद हवलदार वर्दी में पकड़ा गया था, जो कि यातायात पुलिस में तैनात है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें