चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए रविवार को चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में रिहर्सल करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को सुबह 9.30 से 10.15 बजे तक ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। घर से निकलते समय ट्रैफिक रूट को देखकर ही निकलें ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो।
इन ट्रैफिक रूट पर वाहन लेकर जाने से बचें
पंजाब राजभवन से सेक्टर 5-6/ 7-8 चौक (हीरा सिंह चौक) की ओर, सीधे 4/ 5-8 /9 चौक की तरफ, सीधे सेक्टर 3/ 4-9 /10 चौक (न्यू बैरिकेड चौक) की ओर सीधे सेक्टर 1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड चौक) की ओर मुड़ें, वार मेमोरियल, बोगनवेलिया गार्डन, सेक्टर 3, चंडीगढ़ की ओर बाएं मुड़ें, वार मेमोरियल से बोगनवेलिया गार्डन की तरफ न जाएं, सेक्टर 3 से पुराने बैरिकेड चौक की ओर, मटका चौक की ओर दाहिनी ओर मुड़ना, परेड ग्राउंड, सेक्टर-17 की ओर दाएं मुड़ें। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि जाम से बचने के लिए ऊपर दिए गए समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।