फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: हरियाणा ने लगाया पदकों का शतक, 36 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर, दूसरे पर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर कर्नाटक

Fri, 10 Jun 2022 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

शुक्रवार को पंचकूला के रेडबिशप हाल में चल रहे जूडो के 55 किलोग्राम भार वर्ग के मैच में हरियाणा के अनिल ने छत्तीसगढ़ के प्रतिद्वंद्वी हिमांशु को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Khelo india youth games - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबान हरियाणा ने 36 स्वर्ण के साथ पदकों का शतक पूरा कर लिया है। इसके साथ हरियाणा 29 रजत और 36 कांस्य सहित 101 पदक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, महाराष्ट्र 33 स्वर्ण, 28 रजत और 25 कांस्य पदक के साथ दूसरे नंबर पर है। शुक्रवार का दिन भी हरियाणा के लिए स्वर्णिम बन गया, जब हॉकी और जूडो में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक झटका। जबकि 16 स्वर्ण, 12 रजत और 15 कांस्य के साथ कुल 43 पदक हासिल कर कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन


लड़कियों की हॉकी का फाइनल मुकाबला हरियाणा और ओडिशा के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की छोरियों ने ओडिशा को 4-1 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया। मैच के पहले क्वार्टर की शुरुआत से ही हरियाणा की टीम की खिलाड़ी ने पहला गोल कर दिया। इसके बाद एक और गोल करके दो गोल के साथ मैच में अपनी बढ़त बना ली। तीसरे क्वार्टर खत्म होने में जब 35 सेकेंड बाकी शेष बचे थे, तब ओडिशा की खिलाड़ी ने एक गोल कर मैच को रोमांचकारी बना दिया। चौथे क्वार्टर में हरियाणा ने दो और गोल कर मैच को एकतरफा बना दिया और अंतत: ओडिशा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
 
तैराकी में हर्ष ने जीता स्वर्ण पदक 
अंबाला के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में तैराकी मुकाबले में हरियाणा के हर्ष सरोहा ने स्वर्ण पदक जीत कर राज्य के पदक तालिका में एक और स्वर्ण जड़ दिया। उल्लेखनीय है कि हर्ष सरोहा ने खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 के दौरान ही तैराकी की एक अन्य प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो में भी हरियाणा के नाम रहा स्वर्ण
शुक्रवार को पंचकूला के रेडबिशप हाल में चल रहे जूडो के 55 किलोग्राम भार वर्ग के मैच में हरियाणा के अनिल ने छत्तीसगढ़ के प्रतिद्वंद्वी हिमांशु को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार, लड़कियों के 44 किलोग्राम भार वर्ग के जूडो के मुकाबले में हरियाणा की सिमरन ने रजत पदक हासिल किया।

बॉक्सिंग में हरियाणा ने की विजय अभियान की शुरूआत 
कुश्ती के बाद अब बॉक्सिंग मुकाबले में प्रदेश के छोरों ने विजय अभियान की शुरू कर दी है। शुक्रवार को अलग-अलग भार वर्ग में लड़कों और लड़कियों ने बॉक्सिंग मुकाबलों में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। 71 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के हर्षित ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी को हराया। इसी प्रकार 75 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के तेजस ने चंडीगढ़ के प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत के साथ प्रदेश को बढ़त दिलाई। 

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल और हौसला बढ़ाने के लिए खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन और सचिव वित्त सोफिया दहिया भी उपस्थित रहीं। खेल राज्य मंत्री ने पंजाब और उत्तराखंड की लड़कियों के मैच के दौरान रिंग में उतरकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद मंत्री और अन्य अतिथियों के साथ बॉस्केटबॉल कोर्ट में पहुंचे। वहां राजस्थान और चंडीगढ़ लड़कों का मैच देखा। इस दौरान सोहना के विधायक संजय सिंह भी उपस्थित रहे।

छात्रा रचीता ने आंध्र प्रदेश की गंगुला श्रीहरिका को हराया
बॉक्सिंग के पहले बाउट में चंडीगढ़ की रचीता ने आंध्र प्रदेश की गंगुला श्रीहरिका को 4-0 से हराया है। उनका अगला मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाड़ी के साथ होना है। पिछले चार साल से वह सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बॉक्सिंग कोच वीरेंद्र डांगी के पास ट्रेनिंग ले रही हैं। उसके पिता सुरेंद्र डूडी हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। बॉक्सिंग कोच वीरेंद्र डांगी ने बताया कि रचीता दूसरी बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा ले रही हैं। पिछले बार उसने कांस्य पदक हासिल किया था। वहीं राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में लगातार चार बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा नेशनल में एक रजत पदक जीता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें