फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा को मिलेगा नया जिला, हांसी का नाम तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सब कमेटी की तीसरी बैठक जल्द होगी, रिपोर्ट के बाद ऐलान करेगी सरकार
विज्ञापन

गोहाना को जिला बनाने को लेकर मुख्यमंंत्री नायब सैनी कर चुके हैं ऐलान
चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश को एक और जिला मिल सकता है। इसके लिए हांसी का नाम सबसे पहले नंबर पर है। एक तो हांसी में पहले से ही पुलिस जिला बनाया जा चुका है और अब प्रशासनिक रूप से जिला घोषित किया जाना है। हांसी को जिला बनाने के लिए सरकार की ओर से कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी की दो बैठकें हो चुकी हैं और जल्द ही तीसरी बैठक होनी है। इसके बाद कमेटी सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद सरकार ऐलान करेगी।
इस समय हरियाणा में 22 जिले हैं। 23वां जिला हांसी हो सकता है। संभावना है कि हांसी जिले में नारनौंद और भिवानी के बवानी खेड़ा उपमंडल को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोहाना को भी जिला बनाने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने गोहाना में कहा था कि अगर शर्तें पूरी हों तो इसे जिला बना देंगे। जिला बनाने के लिए आबादी, गांवों की संख्या, पटवार सर्किल, तहसील, उप तहसील और सब डिवीजन के मापदंड तय हैं। इसी आधार पर नया जिला बनाने का फैसला लिया जाएगा। इनके अलावा डबवाली, असंध और मानेसर को लेकर भी लगातार मांंग उठती रही है।
विज्ञापन



जिला बनाने से ये होगा लाभ
अगर हांसी को जिला बनाया जाता है तो लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए हिसार जाने की जरूरत नहीं होगी। पुलिस जिला बनने के बाद अब अन्य कार्यों के लिए हांसी और इसके अंतर्गत आने वाले गांवों के लोगों को हिसार जाना पड़ता है। इसी प्रकार, अगर गोहाना जिला बनता है तो यहां के लोगों के प्रशासनिक कार्य सोनीपत की बजाए यहीं पर हो सकेंगे। दूसरा, जिला बनने के बाद से आसपास के गांवों में जमीनों के भाव बढ़ेंगे। नए भवन और नए संस्थान खुलेंगे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा जिले चाैधरी बंसीलाल के कार्यकाल में बनाए गए
एक नवंबर 1966 को तत्कालीन पूर्वी पंजाब के विभाजन योजना के अनुसार, हरियाणा को सात जिलों के साथ एक अलग राज्य बनाया गया था। सात जिले रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुड़गांव, करनाल, अंबाला थे। गौर हो कि चार दिसंबर, 2016 को हरियाणा सरकार ने 22वां जिला चरखी दादरी को बनाने की घोषणा तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने की थी। सबसे ज्यादा नए जिलों का गठन चौधरी बंसीलाल ने अपने कार्यकाल में 6 जिले बनाए। वहीं, चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल में चार जिले बनाए, चौधरी भजनलाल ने अपने कार्यकाल में 2 जिलों का गठन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें