फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल के बाहर भरा पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा में तीसरे दिन भी शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा। कुछ जिलों में भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खेतों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। फतेहाबाद जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहां बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
मानावाली में मकान की छत गिर गई। इसके अलावा फतेहाबाद में एक दुकान, मकान की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति घायल हो गया। शहर की सड़कों व गलियों में कमर तक पानी भर गया। दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हो गया। जल निकासी के लचर प्रबंधों के चलते लोगों में रोष है।
वहीं हिसार, चरखी दादरी में सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। जींद, रेवाड़ी, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी जिले में भी जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब आगे क्या
प्रदेश में बारिश का का दौर जारी रहेगा। 2 अगस्त को भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा मानसून मीटर
- औसत बारिश - 294.6 एमएम
- सामान्य बारिश - 199.3 एमएम
- एक जून से 30 जुलाई तक की बारिश
- 60 दिन में 48 फीसदी अधिक बारिश
नोट - प्रदेश में मानसून सीजन में 438.6 एमएम औसत बारिश होती है।
इन स्थानों पर अत्यधिक बारिश (एमएम)
- शहर बारिश
- नारनौल 150
- फतेहाबाद 150
- आदमपुर 130
- बालसमंद 130
- हिसार 120
इन स्थानों पर भारी बारिश
- फतेहाबाद 100
- महेंद्रगढ़ 90
- गोहाना 80
- टोहाना 80
- कालका 70
- डबवाली 70
- कनीना 70